Move to Jagran APP

चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग

जिला प्रशासन ने गगरेट स्थित ल्यूमिनस उद्योग को चार दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 08:35 PM (IST)
चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग
चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग

संवाद सहयोगी, गगरेट : जिला प्रशासन ने गगरेट स्थित ल्यूमिनस उद्योग को चार दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। कामगार व ट्रक यूनियन में हुए खूनी संघर्ष के कारण शुक्रवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा। उद्योग प्रबंधन ने कामगारों को कहा है जब तक हालात सामान्य नहीं होंगे तब तक काम पर न आएं। जिला प्रशासन ने उद्योग के चार यूनिटों में धारा 144 लागू कर दी है।

loksabha election banner

कामगारों ने वीरवार रात को उद्योग में डेरा जमाया हुआ था। एसडीएम के समझाने के बाद वे वहां से चले गए थे। शुक्रवार सुबह वे दोबारा उद्योग में पहुंचे। लेकिन यहां के हालात देखकर वापस लौट गए। पुलिस विभाग ने पूरा क्षेत्र छावनी में तबदील कर दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। उद्योग में उत्पादन ठप होने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

........

उद्योग प्रबंधन पुलिस के साथ विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने चार दिन तक उद्योग को बंद रखने का आदेश दिया है। उम्मीद है स्थिति सामान्य होने पर उद्योग में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

-मीनाक्षी भट्टाचार्य, प्रवक्ता ल्यूमिनस उद्योग

........

कामगार यूनियन पूंजीपतियों के आगे नहीं झुकेगी। उद्योग प्रबंधन की मिलीभगत से कामगारों पर हमला हुआ है। जब तक पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्षता से जांच नहीं करेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कामगारों को पीटा गया और उनके खिलाफ ही मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस उद्योग प्रबंधन के दबाव में काम कर रही है।

-मनोज कुमार, अध्यक्ष, कामगार यूनियन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.