205 लोगों ने वापस लिए हथियार
पुलिस थाना बंगाणा में जमा हथियारों को लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Dec 2017 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2017 06:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बंगाणा : पुलिस थाना बंगाणा में जमा हथियारों को लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई है। दो दिन में पांच सौ लोगों ने अपने हथियार वापस ले लिए हैं। शनिवार को 205 लोगों ने अपने हथियार वापस लिए। शुक्रवार को 305 लोगों ने अपने हथियार लिए थे। ये हथियार विस चुनाव के चलते पुलिस विभाग ने जमा किए थे। अब आदर्श आचार संहिता हटने पर पुलिस इन्हें लौटा रही है। पुलिस थाना प्रभारी कमलनयन शर्मा ने कहा कि नियमों के तहत हथियारों को सुरक्षा की दृष्टि से जमा किया गया था। अब संबंधित लाइसेंस धारक इन्हें हासिल कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें