खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में जीते मेडल
इंडोर स्टेडियम ऊना में चल रही जूडो की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे दिन सोमवार को कई अहम मुकाबले खेले गए।
जागरण संवाददाता, ऊना : इंडोर स्टेडियम ऊना में चल रही जूडो की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे दिन सोमवार को कई अहम मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में 50 केजी वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के बियाबंग ने गोल्ड, मिजोरम के लालथुथलंगा ने सिल्वर व दिल्ली के जतिन ने कांस्य तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर एन राकेश ने गोल्ड, उत्तर प्रदेश के राहुल ने सिल्वर व पंजाब के सागर ने कांस्य पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के ऋषि ने गोल्ड, दिल्ली के विवेक ने सिल्वर व पंजाब के महेश इंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 66 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर के मैक्स ने गोल्ड, उत्तर प्रदेश के ¨पटू ने सिल्वर व दिल्ली के तनिश ने कांस्य पदक जीता। 66 प्लस में राजस्थान के विशाल ने गोल्ड व हरियाणा के अनिल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि लड़कियों के वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की शायना देशपांडे ने गोल्ड, मध्यप्रदेश की निधी यादव ने सिल्वर व राजस्थान की मोना कुमारी ने कांस्य पदक जीता। 48 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात की रिद्धी सोलांकी ने गोल्ड, राजस्थान की गंगा ने सिल्वर व महाराष्ट्र की खुशबू ने कांस्य पदक जीता। हिमाचल प्रदेश जूडो संघ के प्रधान प्रताप ¨सह वर्मा ने बताया 52 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रज्ञन्या ने गोल्ड, दिल्ली की कंचन ने सिल्वर व महाराष्ट्र की एच. सुनंदी ने कांस्य पदक जीता।