दिल्ली से ऊना आने वाली जनशताब्दी फुल
राजेश शर्मा ऊना। करीब दो महीनों के बाद पहली जून की रात को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली पहली नियमित रेलगाड़ी जनशताब्दी की सभी सीटें फुल हो चुकी है। इसमें पांच जून तक आने वाले और दो जून तक जाने वाली सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। ऊना से पहले रोज दो जून की सुबह करीब तीन सौ लोग यहां से रवाना होंगे जिसमें दिल्ली में खरीददारी करने जाने वाले व्यापारियों की भी अच्छी खासी संख्या है। जनशताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भले ही स्थानीय प्रशासन की ओर से कुछ गाइड लाइंस जारी कर दी गई हों लेकिन उनके वापसी पर क्वारंटाइन किए जाने के मसले पर तस्वीर साफ नहीं है। अगर दिल्ली रेड जोन से सड़क मार्ग द्वारा वापस आ रहे लोगों के लिए निर्धारित की गई शर्तों को देखें तो रेल से आने वालों के लिए भी नियम वैसे ही रहेंगे।
राजेश शर्मा, ऊना
करीब दो महीने के बाद पहली जून की रात को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली पहली नियमित रेलगाड़ी जनशताब्दी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इसमें पांच जून तक आने और दो जून तक जाने वाली सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। ऊना से पहले रोज दो जून की सुबह करीब तीन सौ लोग यहां से रवाना होंगे, जिसमें दिल्ली में खरीदारी करने जाने वाले व्यापारियों की भी अच्छी खासी संख्या है।
जनशताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भले ही स्थानीय प्रशासन की ओर से कुछ गाइडलाइंस जारी कर दी गई हों, लेकिन उनकी वापसी पर क्वारंटाइन किए जाने के मसले पर तस्वीर साफ नहीं है। अगर दिल्ली रेड जोन से सड़क मार्ग द्वारा वापस आ रहे लोगों के लिए निर्धारित की गई शर्तों को देखें तो रेल से आने वालों के लिए भी नियम वैसे ही रहेंगे। ऐसे में इस रेल से आने वाले यात्रियों को भी क्वारंटाइन कितने समय के लिए किया जाएगा इसे लेकर शनिवार को रेलवे और राज्य सरकारों की ओर से गाइडलाइंस जारी होंगी।
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में लिए जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन की ओर से कराई जा सकती है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा एक विज्ञप्ति भी जारी करके यात्रियों को सूचित किया था कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे पहले पहुंचना होगा। आने वाले यात्रियों को कहां रखा जाएगा अथवा उनमें व्यापार के सिलसिले में सुबह जाकर शाम की ट्रेन से वापस लौटने वालों के लिए स्थिति क्या रहेगी इसपर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिल शर्मा का कहना है कि अभी तक रेल से आने वाले यात्रियों को कहां रखा जाएगा अथवा उन्हें सीधे भेजा जाएगा यह तय नहीं हो पाया है। क्या है जनशताब्दी में बैठने की व्यवस्था
दिल्ली से ऊना के बीच दौड़ने वाली जनशताब्दी में चार कोच एसी चेयर कार और नौ साधारण चेयर कार कोच लगे हैं। इनमें करीब साढ़े चार सौ यात्रियों के बैठने की सुविधा है। बुकिग के अनुसार इसमें लगभग सभी चेयर फुल बुक की गई हैं।