ईशान ओहरी को युवा कांग्रेस में महासचिव की कमान
कांग्रेस पार्टी हाईकमान एवं युवा कांग्रेस हिमाचल के पदाधिकारियों ने ईशान ओहरी को प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव की कमान सौंपी है।
संवाद सहयोगी, ऊना : कांग्रेस पार्टी हाईकमान एवं युवा कांग्रेस हिमाचल के पदाधिकारियों ने ईशान ओहरी को प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव की कमान सौंपी है। ऊनावासी ईशान ओहरी ने यूथ कांग्रेस के चुनाव में इस उपलब्धि को हासिल किया है।
इससे पूर्व ईशान ओहरी यूथ कांग्रेस सहित इंटक के विभिन्न पदों रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक राकेश कालिया को दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व विधायक राकेश कालिया, विधायक सतपाल रायजादा पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। ईशान ओहरी ने कहा कि युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगामी विभिन्न चुनावों के लिए युवा वर्ग को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।
इससे पहले ईशान ओहरी वर्ष 2013 में ऊना यूथ कांग्रेस में महासचिव, 2016 में ऊना यूथ कांग्रेस में प्रधान, इंटक में प्रधान, 2017 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से महासचिव, 2018 में प्रदेश यूथ कांग्रेस में सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। शमशेर अली को चितपूर्णी यूथ कांग्रेस की सरदारी
संवाद सहयोगी, अम्ब : प्रदेश में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में शमशेर अली चितपूर्णी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। शमशेर को 238 मतों के अंतर से जीत मिली है। उनको इस चुनाव में 1105 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अंकुश राणा को 867 मत प्राप्त हुए हैं।
शुक्रवार को चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद शमशेर अली ने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू और ब्लाक समिति अम्ब के चेयरमैन सतीश शर्मा से मुलाकात करके चुनाव में उसका समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया। शमशेर अली एक अर्से से यूथ कांग्रेस में सक्रिय कार्यकत्र्ता की भूमिका निभा रहे थे। उनकी जीत से युवाओं को नई ऊर्जा मिली है।
इस दौरान सुदर्शन सिंह बबलू व सतीश शर्मा ने शमशेर अली को फूलमाला पहना कर व मुंह मीठा करवाकर उनकों बधाई दी। शमशेर अली ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका को निभाएंगे। चितपूर्णी हलके में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश ओबीसी सेल के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, पूर्व प्रधान सरवन सिंह बिट्टू, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के महासचिव संदीप कुमार, सहसचिव सुरिद्र बैंस, गुलशेर मुहम्मद बांटू, राकेश सोनी, शाहरुख खान, सलमान खान करण शर्मा, काशव व असलम उपस्थित रहे।