मुच्छाली में किसानों को किया जागरूक
मु'छाली में कृषि अनुसंधान केंद्र ऊना के सौजन्य से खेत दिवस का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : मुच्छाली में कृषि अनुसंधान केंद्र ऊना के सौजन्य से खेत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर किसानों को आवंटित चने के बीज की रोपी गई फसल का निरीक्षण किया गया। विभाग के डॉ. संजय कुमार व डॉ. वीएन सिन्हा ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी। साथ ही किसानों को कीटों की रोकथाम से संबंधित उपाय बताए। ¨भडी के बीज किसानों को दिए गए। इसके साथ ही किसानों को वैज्ञानिक खेती करने के गुर भी सिखाए गए। उन्हें बताया कि किस तरह वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर वार्ड सदस्य अजय शर्मा, बलराज शर्मा, शक्ति चंद, ओम प्रकाश, शांति स्वरूप, मेहर चंद, नरेश कुमार, विधि चंद, उत्तमी देवी, केसरी देवी, गीता देवी, विमला देवी, सुदेश कुमारी, महेश कुमार, स्नेहलता, रोशनी देवी मौजूद रहीं।