यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IGNOU ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग कोर्सिस में एडमिशन की अवधि बढ़ाई, 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन मोड में चलाए जा रहे सभी कोर्सेज के जुलाई 2025 सत्र दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी इग्नू स्टडी सेंटर -1109 के समन्वयक डॉ सुरेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार ध्यान दें कि ये सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड कोर्सेज को छोड़कर सभी कोर्सेज के लिए है। अब 30 सितंबर 2025 तक सभी ओपन ओर ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं।
स्टूडेंट्स डिप्लोमा, बैचलर ,पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के कई कोर्सेज के लिए ऑनलाइन ignouadmission.samarth.edu.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
