50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अस्पताल कर्मचारी
ऊना अस्पताल के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 03:37 PM (IST)
ऊना, जेएनएन। जिला विजिलेंस पुलिस ने ऊना अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है। आरोपी की पहचान अनीश राजन निवासी ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय पर एक क्लिनिक मालिक अपनी रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल के लिए अस्पताल आया था। जहां पर क्लर्क अनीश ने सर्टिफिकेट बनाने के 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद 50 हजार पर बात सहमत हो गयी।
पीडि़त ने काम की एवज पर रिश्वत मांगने वाले आरोपी कर्मसागरी की सूचना विजिलेन्स ऊना को दी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को रंगे हाथों ऊना अस्पताल में धर दबोचा। जबकि 50 हजार के नोट भी बरामद कर लिए। उधर एएसपी सागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें