Move to Jagran APP

पंजाब की राजनीति में हिमाचल की धमक, बंगाणा के सुशील बने भाजपा जिलाध्यक्ष

बंगाणा निवासी एडवोकेट सुशील शर्मा जालंधर शहरी भाजपा के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। छात्र राजनीति से हासिल किया यह मुकाम

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2020 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:46 PM (IST)
पंजाब की राजनीति में हिमाचल की धमक, बंगाणा के सुशील बने भाजपा जिलाध्यक्ष
पंजाब की राजनीति में हिमाचल की धमक, बंगाणा के सुशील बने भाजपा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा की पंचायत मुच्छाली के गाव ठंडी खुई घड़ोह निवासी सुशील शर्मा जालंधर भाजपा शहरी के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। वर्तमान में जालंधर नगर निगम में सदन के उपनेता के तौर पर जिम्मेदारी निभाने वाले सुशील सबसे युवा पार्षद हैं। जालंधर में शहरी जिला भाजपा के तहत चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 38 वर्षीय सुशील की इस उपलब्धि से गाव में खुशी की लहर है। पिता जगदीश शर्मा व माता गुरप्यारी शर्मा के घर जन्मे सुशील बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं। दो साल पहले हुए चुनाव में जालंधर नगर निगम की कुल 80 सीटों में से अकाली और भाजपा 14 सीटें ही जीत पाई थी। नौ भाजपा के खाते में आई थीं। इनमें से एक हिमाचली सपूत ने जीती थी। हिमाचली मूल के सुशील शर्मा 1995 से 2008 तक अखिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री जैसे मुख्य दायित्व पर रहे सुशील शर्मा जी भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का भी दायित्व निभा चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें जालंधर से वार्ड नंबर दो से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पार्षद का चुनाव जीतने के बाद उन्हें नगर निगम जालंधर के विपक्ष दल के उप नेता के रूप में चयनित किया था। अब शहरी जिला भाजपा का पद देकर नई जिम्मेदारी दी है। सुशील शर्मा डबल एमए तथा एलएलबी हैं तथा उन्होंने राजनीति में भी एक अलग पहचान बनाई है। ------------- समाजसेवा ही ध्येय जालंधर के नए भाजपा अध्यक्ष चुने गए एडवोकेट सुशील कुमार शर्मा का कहना है कि समाज सेवा ही उनका ध्येय है। वर्तमान में पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे बाखूबी निभाया जाएगा। कालिया कॉलोनी जालंधर के रहने वाले 38 साल के सुशील शर्मा विद्यार्थी जीवन में ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे और 1995 से लेकर 2011 तक विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री, प्रदेश सह-मंत्री और प्रदेश मंत्री का दायित्व बखूबी निभाया। 2007 से 2011 तक वह विद्यार्थी परिषद के जालंधर विभाग प्रमुख रहे। 2011 में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.