विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो रिश्ता आज भी उतना ही अपना...', करवाचौथ पर वाइफ को याद कर भावुक हुए हिमाचल के डिप्टी CM; शेयर किया VIDEO

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:11 PM (IST)

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करवाचौथ पर अपनी दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए एक भावुक ...और पढ़ें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से साझा की गई पोस्ट l (फोटो- मुकेश अग्निहोत्री फेसबुक)

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से साझा की गई पोस्ट l (फोटो- मुकेश अग्निहोत्री फेसबुक)

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करवाचौथ पर पत्नी को याद किया

  2. AI की मदद से 17 सेकंड का वीडियो साझा किया

  3. वीडियो में सिम्मी अग्निहोत्री करवाचौथ की रस्म निभाती दिखीं

जागरण संवाददाता, ऊना। कुछ रिश्ते खत्म नहीं होते बल्कि यादों में और गहरे उतर जाते हैं। करवाचौथ की शाम इंटरनेट मीडिया में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की एक भावुक पोस्ट ने इसी अहसास को दर्शाया है।

स्वर्गीय पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए उन्होंने एआइ की मदद से 17 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सिम्मी अग्निहोत्री छननी से पति को निहारते हुए करवाचौथ की परंपरा निभाती नजर आती हैं।

वीडियो के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने ‘ऐ काश देखूं मैं आज की रात, चांद और पिया दोनों एकसाथ’ गीत लगाया है। उन्होंने लिखा है, ‘साथ निभाने का वादा सिर्फ जिंदगीभर का नहीं था वो रिश्ता आज भी उतना ही अपना है, जितना उनके साथ रहते
हुए था"।

कुर्ते पर भी लिखवाया है प्रो. सिम्मी का नाम: मुकेश अग्निहोत्री

इससे पहले भी कई मौकों पर सिम्मी अग्निहोत्री के प्रति अपने प्रेम और जुड़ाव को जाहिर कर चुके हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में वह ऐसा कुर्ता पहनकर भी पहुंचे, जिस पर सिम्मी का नाम अंकित करवाया है।

bomb_blast_news

 करवाचौथ पर शिमला स्थित आवास ओकओवर में पत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ चांद के दर्शन करते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू l सौजन्य डीपीआरओ