विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा रोडवेज की बस हिमाचल में बाउंड, चिंतपूर्णी पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की मौत मामले में की कार्रवाई

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 04:16 PM (IST)

हिमाचल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मौत के मामले में हरियाणा रोडवेज की एक बस को ऊना जिले के चिंतपूर्णी में जब्त कर लिया है।

चिंतपूर्णी पुलिस थाना में बाउंड की गई हरियाणा रोडवेज की बस।

चिंतपूर्णी पुलिस थाना में बाउंड की गई हरियाणा रोडवेज की बस।

HighLights

  1. चिंतपूर्णी पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस जब्त की।

  2. यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मौत से जुड़ी है।

  3. फोरेंसिक टीम दोनों बसों की जांच कर साक्ष्य जुटाएगी।

संवाद सूत्र, भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस बाउंड कर ली है। जिला ऊना में चिंतपूर्णी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। चिंतपूर्णी पुलिस ने यह एक्शन सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की मौत मामले में लिया गया है। एसआई राजेश की दो बसों के बीच फंसकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। 

एक अन्य बस भी बाउंड

शुक्रवार शाम को हरियाणा रोडवेज की बस को चालक चिंतपूर्णी थाने लाया गया, इसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने बस को बाउंड कर लिया। वहीं, दूसरी बस जो कि ऊना की एक निजी बस है, उसे पहले ही पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले रखा है।

फोरेंसिक टीम ने की जांच

वहीं, इस बस की धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने भी जांच की थी। अब एक दो दिन में फोरेंसिक टीम दोबारा आएगी और हरियाणा रोडवेज की बस की भी जांच कर साक्ष्य जुटाएगी। शनिवार को दोनों बसों के चालक थाने में पेश होंगे, इनसे खुद इस केस की पैरवी कर रहे डीएसपी अंब पूछताछ करेंगे।

जाम खुलवाते फंस गए थे बीच में

राजेश कुमार की जाम खुलवाते हुए दो बसों के बीच फंसकर मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद दोनों बसों के चालकों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

क्या कहना है डीएसपी का

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बस शाम को बाउंड कर दी है। अब दोनों चालकों से केस के बारे में पूछताछ की जाएगी।