Move to Jagran APP

झलेड़ा में निकाली आजादी गौरव यात्रा

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आजादी गौरव यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 04:40 PM (IST)
झलेड़ा में निकाली आजादी गौरव यात्रा
झलेड़ा में निकाली आजादी गौरव यात्रा

जागरण टीम, ऊना/हरोली/थानाकलां/अम्ब/जौल/बडूहीं : कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी और कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर झलेड़ा मैदान में आजादी गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान देश की एकता के लिए काम करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से देशराज गौतम, देशराज मोदगिल, देवेंद्र भुट्टो, कर्नल धर्मेद्र पटियाल, प्रधान गुलशन राय, प्रवीण, रमेश चंद् सैनी, उपप्रधान सतपाल सिंह, रवि कुमार, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, शांति देवी, मेहर सिंह, तिलक राज, महेंद्र सिंह, सुरेश दत्त, रंजीत सिंह, रमेश चंद, केवल कृष्ण, ओम प्रकाश, अजमेर सिंह, राम सिंह, जितेंद्र सैनी, अश्वनी कुमार, राजेश धीमान, अरुण भारद्वाज, इंदर सिंह, मनीष बैंस, राजीव शर्मा, नितेश, देशराज, सौरव सेखड़ी, विजय, नरेश, कुलदीप, पवन, बलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, भूपिदर सिंह, हरप्रीत सिंह, ऋषि, अभय, राहुल, संजू, अजय व रोबिन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, कांगेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। करीब 20 किलोमीटर लंबी रैली में चितपूर्णी के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। धुसाड़ा से शुरू हुई रैली भैरा, दियाड़ा, बडूही, दिलवां, चूरुडू, नंदपुर, कुठियाड़ी, कटौहड़ कलां, पक्का परोह, अम्ब बाजार से होते हुए कलरुही में संपन्न हुई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस चितपूर्णी के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिह, अधिवक्ता विकास कश्यप, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व महासचिव डा. रविंद्र कुमार शर्मा, यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सीता राम तलवाल, प्रदेश ओबीसी सेल के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, नंदपुर के प्रधान स्वर्ण सिंह, संदीप शर्मा, यूथ कांग्रेस चितपूर्णी के अध्यक्ष शमशेर अली, यंग ब्रिगेड के ब्लाक अध्यक्ष अधिवक्ता सौरव शर्मा, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव मुहम्मद असलम व राकेश सोनी मौजूद रहे।

वहीं, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चितपूर्णी कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर महेश्वर सिंह चौहान, धर्मेद्र सिंह धामी प्रभारी चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र, बलविदर सिंह बबलू महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रधान बलवान सिंह, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी बलविदर बिल्ला, जिला ऊना यूथ कांग्रेस कमेटी प्रधान राघव राणा, जिला यूथ कांग्रेस प्रवक्ता अनुज धीमान, चौकीमन्यार पंचायत के उपप्रधान जीवन बाली, जिला अल्पसंख्यक सेल से दिल मोहम्मद, प्रधान अशोक ठाकुर, अंबेहड़ा पंचायत के उपप्रधान सतीश कुमार, तलमेहड़ा पंचायत के उपप्रधान अशोक शर्मा, लक्की ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, मास्टर शिवदेव सिंह, डा. हरी पाल शर्मा, पूर्व प्रधान प्यार सिंह पटियाल व ठाकुर सिरी चंद उपस्थित थे। आप ने कुष्ठ आश्रम कोटलाखुर्द में ध्वजारोहण किया

आम आदमी पार्टी (आप) कुटलैहड़ की टीम ने आम लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। आप नेता राजन शर्मा के नेतृत्व में आप कुटलैहड़ की तरफ से कोटलाखुर्द गांव के कुष्ठ आश्रम में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान गाकर व कुष्ठ आश्रम में रहने वालों को फल वितरित किए गए। राजन शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस बार तिरंगे झंडे का भी व्यापार कर उसे 25 से 30 रुपये में बेचा है। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राज कुमार ठाकुर, सहसचिव देव कुमार चड्ढा, जिला ऊना इंचार्ज यशपाल, तिलक राज सैनी, गुरविदर सिंह, अविनाश शर्मा, महिला विग अध्यक्ष रुचि सैनी, कुशल कुमार, विवेक जोशी, पदम राज, नानक चंद, बलराज व अनिल शर्मा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.