विधवा, अनाथ व गरीबों की मदद के लिए आगे आए स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य
विधवा अनाथ व गरीबों के लिए स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य ने बार फिर मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि बुजुर्गों की याद में स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य ने एक लाख रुपये से अधिक राशि दान दी है।
ऊना, जेएनएन। विधवा, अनाथ व गरीबों के लिए स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य ने बार फिर मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य ने स्वतंत्रता सेनानी रहे अपने बाबा लक्ष्मण दास आर्य, माता दुर्गा बाई आर्य और बख्शी सत्या प्रकाश की याद में श्री राम भारत माता मंदिर वेल्फेयर सोसाइटी को एक लाख एक हजार रुपये दान दिए। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि बुजुर्गों की याद में स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य ने एक लाख रुपये से अधिक राशि दान दी है, ताकि इस पैसे का इस्तेमाल गरीब लोगों और विधवाओं की सहायता को दिया जा सके। इस अलावा ऐसी कन्याएं जिनके परिजन नहीं है, उसको भी मदद मिल सके। प्रिंस राजपूत ने बताया कि जल्द ही संस्था द्वारा एक कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बख्शी आर्य का भी आभार जताया, जिन्होंने सोसाइटी को हर संभव मदद की।