ऊना में वन विभाग लगाएगा ढाई लाख पौधे
फोटो 4 जागरण संवाददाता ऊना वन विभाग ने इस मानसून सीजन में जिलेभर के जंगलों में कुल 262
फोटो: 4
जागरण संवाददाता, ऊना : वन विभाग ने इस मानसून सीजन में जिलेभर के जंगलों में कुल 2,62,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। पौधारोपण 366 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। चिंतपूर्णी के सलोई स्थित पौधशाला में नई पौध तैयार हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा 1100 पौधे प्रति हेक्टेयर योजना द्वारा 124 हेक्टेयर में 1,36400 पौधे, 800 हेक्टेयर पौधे प्रति हेक्टेयर योजना के तहत 130 हेक्टेयर में 104000 पौधे व 200 पौधे प्रति हेक्टेयर योजना के तहत 112 हेक्टेयर में 22400 पौधे रोपित करके पूरा किता जाना है। औषधीय व इमारती लकड़ी वाले पौधों के साथ फलदार पौधे भी जंगलों में विभाग रोपेगा। पहले चरण में वन विभाग की नर्सरी में हरड़, बेहड़, सागवान, किक्कर, शीशम, चीड़, खैर, तुना स्लेटा, अर्जुन, दरेक और कचनार जैसे पौधे रोपने के लिए तैयार है तो आंवला, आम, अनार और अमरूद जैसे पौधे भी जंगल में रोपे जाएंगे। वर्ष 2019-20 में ऊना वन मंडल में विभाग द्वारा 229 हेक्टेयर क्षेत्र में खैर, सीशम, दरेक, आबाला, बेहड़, कचनार, जामुन, अर्जुन, तुणी, बांस इत्यादि 201200 पौधेरोपित किए गए थे लेकिन इस बार लक्ष्य बढ़ाया गया है। इनकी जीवित प्रतिशतता 70 प्रतिशत आंकी गयी है।
जिला में कुल 366 हेक्टेयर भूमि में वन विभाग पौधरोपण अभियान चलाएगा। जिसमें ऊना में 78 हेक्टेयर, रामगढ़ रेंज में 77 हेक्टयर, बंगाणा में 80, अम्ब में 71, भरवाई में 60 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण होगा।
डीएफओ ऊना मृत्यंजय माधव ने कहा कि इस वर्ष मानसून में कुल 2,62,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।