बाढ़ पीड़ितों को भेजे 51 हजार
केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्राम पंचायत दुलैहड़ ने सहयोग किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 07:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्राम पंचायत दुलैहड़ ने सहयोग किया है। प्रधान आशा कौशल व सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए 51000 रुपये केरल रिलीफ फंड में जमा करवाए हैं। दुलैहड़ गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य कामरेड रविंद्र जोशी के आह्वान पर पंचायत प्रधान आशा कौशल, उपप्रधान मो¨हदर ¨सह, सदस्य यशपाल शर्मा, ज्योति बाला, राजगोपाल, सुमन देवी, निर्मला देवी, संतोष देवी, रामसरूप, सचिव ग्राम पंचायत सुभाष व नेहरू यूथ क्लब दुलैहड़ के अध्यक्ष नीतीश शर्मा पर आधारित टीम ने दुलैहड़ बाजार व पंचायत क्षेत्र में फंड इकट्ठा किया। आशा कौशल व रविन्द्र जोशी ने उन सभी सहयोगी समाजसेवियों का आभार जताया जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें