लकड़ी के उद्योग में आग, भारी नुकसान
गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र में एक लकड़ी की फैक्ट्री में आग लग गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र में एक लकड़ी की फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 25 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। आग वीरवार सुबह लगभग छह बजे लगी। उद्योग में रखी सारी लकड़ी राख हो गई। फैक्ट्री में लकड़ी की मोल्डिग बनाने का कार्य किया जाता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। उद्योग में से सुबह किसी अन्य उद्योग के कर्मचारी ने धुआं उठते देख पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक राहत कार्य शुरू हो पाते तब तक सबकुछ जल गया था। गगरेट पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें