विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
जागरण संवाददाता, ऊना : पुलिस थाना ऊना के तहत सनोली में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 07:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊना : पुलिस थाना ऊना के तहत सनोली में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गुरकीरण कौर निवासी सनोली ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसके साथ उसके ससुराल वाले मारपीट करते हैं और प्रताडि़त किया जाता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें