मकान बनाने के लिए दी आर्थिक मदद
हरोली विस क्षेत्र के तहत पड़ते पंडोगा गांव में त्रिलोक चंद का मकान बरसात के मौसम में क्षतिगस्त हो गया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 05:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हरोली : हरोली विस क्षेत्र के तहत पड़ते पंडोगा गांव में त्रिलोक चंद का मकान बरसात के मौसम में क्षतिगस्त हो गया था। पीड़ित परिवार की मदद के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आगे आए हैं। उन्होंने विधायक निधि से 25 हजार रुपये की राशि पीड़ित परिवार को दी। शनिवार को हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर व उपप्रधान सुमित शर्मा ने त्रिलोक चंद पुत्र कर्म चंद को मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी। विनोद कुमार ने कहा क्षेत्र का विकास कराने के लिए अग्निहोत्री निरंतर प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में जिस किसी का भी बरसात के कारण नुकसान हुआ है, उसकी मदद की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें