Move to Jagran APP

रायजादा से मिले ल्युमिनस से स्थानांतरित कर्मचारी

ल्युमिनस कंपनी गगरेट से स्थानांतरित किए गए कामगारों ने ऊना विधायक सतपाल रायजादा से न्याय की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:39 PM (IST)
रायजादा से मिले ल्युमिनस से स्थानांतरित कर्मचारी
रायजादा से मिले ल्युमिनस से स्थानांतरित कर्मचारी

जागरण संवाददाता, ऊना : ल्युमिनस कंपनी गगरेट से स्थानांतरित किए गए कामगारों ने ऊना विधायक सतपाल रायजादा से न्याय की गुहार लगाई है। ल्यूमिनस पॉवर टेक्नोलोजिस वर्कर यूनियन के प्रधान मनोज की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने विधायक से मुलाकात की। ज्ञापन सौंप अपना दुखड़ा सुनाया।

loksabha election banner

मनोज ने कहा कंपनी प्रबंधन उनको बेवजह प्रताड़ित कर रही है। उनका अपने घर से करीब तीन हजार किलोमीटर दूर का तबादला कर दिया गया है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उनका कसूर इतना है कि वे कंपनी में यूनियन को रजिस्टर करवा रहे थे। पांच महीने पहले वह कर्मचारियों के साथ शिमला में यूनियन का पंजीकरण करवाने के लिए गए थे। जब कंपनी प्रबंधन को इसकी भनक लगी तो उनको तबादले का नोटिस थमा दिया गया।

कंपनी में करीब 1400 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पिछले दस साल से कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। मासिक वेतन भी बेहद कम दिया जा रहा है। जब कर्मचारियों ने मांगों को लेकर यूनियन खड़ी करनी चाही तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक से गुहार लगाई कि उनके तबादले रद करवाकर वापस कंपनी में ऊना में ही रखा जाए। यूनियन बनाने की अनुमति दी जाए। कंपनी का यूनियन में हस्तक्षेप न हो। हिमाचल के लोगों को कंपनी में रोजगार मिलना चाहिए।

विधायक सतपाल रायजादा ने कहा वह कर्मचारियों की मांगों को लेकर हर मंच पर आवाज उठाएंगे। प्रदेश सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा। अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। प्रदेश वासियों को इंडस्ट्री में रोजगार दिलवाने के वादे से मुकर रही है। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी। इस अवसर पर कर्मचारी मनोज, जसवीर, प्रह्लाद, सुचा राम, संदीप, लेखराज, लवदीप, विजय, नीरज, दिनेश, सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.