कुष्ठ परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री
प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के कमांडेंट एसआर राणा ने कुष्ठ आश्रम ऊना का भ्रमण किया।
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के कमांडेंट एसआर राणा ने कुष्ठ आश्रम ऊना का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों ने समस्याओं को वाहिनी समादेशक के समक्ष रखा। उन्होंने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व समस्याओं का निपटारा किया। इस अवसर पर कमांडेंट ने कुष्ठ आश्रम के 20 परिवारों को खाद्य सामग्री बाटी कहा प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ द्वारा कुष्ठ आश्रम ऊना को गोद लिया है। वाहिनी के अधिकारियों द्वारा समय -समय पर आर्थिक सहायता, खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जाती हैं। जनसाधारण से आह्वान किया कि हमें कुष्ठ रोग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चहिए। इस अवसर पर सहायक समादेशक मीनाक्षी शर्मा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।