Move to Jagran APP

जली बुराई, न आतिशबाजी न जुटी भीड़

श्री राम लीला मैदान अम्ब में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:34 PM (IST)
जली बुराई, न आतिशबाजी न जुटी भीड़
जली बुराई, न आतिशबाजी न जुटी भीड़

जागरण टीम, अम्ब/गगरेट : श्री राम लीला मैदान अम्ब में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार शाम को रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कोविड-19 नियमों के चलते दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी इस बार नहीं की गई। दहशरा उत्सव को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी कम रही।

loksabha election banner

इस मौके पर श्री राम लीला कमेटी अम्ब के प्रधान जसवंत सिंह, उपप्रधान रछपाल सिंह, महासचिव राजीव राणा, सहसचिव राजेश गौतम, प्रवक्ता राघव राणा, अमित बुल्ला व तनुज ठाकुर उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी क्लोह ने जलाया कोरोना का पुतला

उधर, श्री रामलीला कमेटी क्लोह बढोह ने इस बार रावण की जगह कोरोना का पुतला जलाया और भगवान राम से प्रार्थना की कि भगवान राम इस महामारी से जनता को बचाए रखें। इस महामारी के प्रतिकूल प्रभाव को भी भगवान जल्द खत्म करें और क्षेत्र के लोगों का कारोबार और पहले जैसे चहल-पहल जल्द शुरू हो।

रामलीला कमेटी द्वारा बनाए गए कोरोना के पुतले पर दस मुंह बनाए गए जिन पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश भी लिखे गए और लोगों को कोविड नियमों को लेकर जागरूक भी किया गया।

कमेटी के प्रधान दीपक डढवाल ने बताया कि इस बार 41वां दशहरा महोत्सव करवाया जाना था, जो कि कोरोना के कारण नहीं करवाया जा सका। इस मौके पर कमेटी सदस्य चानन सिंह, मास्टर शुभ, पंडित उमा दत्त, सतप्रकाश मेहता, बॉबी ठाकुर मौजूद रहे।

---

नगर पंचायत ने बनाया प्लास्टिक हटाओ का रावण

गगरेट नगर पंचायत ने जन जागरण के लिए प्लास्टिक हटाओ का रावण बनाया और नगर पंचायत के लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूक किया। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक का पूर्णरूप से त्याग करने के महत्व समझाया।

-----

कुरीतियों का रावण जलाया

संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : जनहित मोर्चा संतोषगढ़ ने इस बार कुरीतियों के रावण को जलाकर समाज में अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है। स्थानीय दशहरा ग्राऊंड में जनहित मोर्चा संतोषगढ़ द्वारा दशहरा पर्व पर दुराचारियों का रावण जलाया गया। चेयरमैन गुलशन शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव पर जनहित मोर्चा के पदाधिकारीयों ने दुराचारियों का पुतला जलाकर दरिदों को फांसी की सजा देने के लिए आवाज बुलंद की है। मोर्चा के अध्यक्ष सुदर्शन चब्बा ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपितों को कई साल कोर्ट में पेशियां होने के बाद सजा नहीं मिल पाती और कई बार वे छूट भी जाते हैं। इस कानून के नियम बदले जाएं और फास्ट ट्रैक कोर्ट में दुराचारियों के मुकदमे दायर किए जाएं और पीड़ित को जल्द न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर जनहित मोर्चा के प्रेस सचिव गणपति गौतम, पवन सैनी, अश्वनी कपिला, केसी राणा, धर्मपाल, विनोद कुमार, सरदार राम सिह व अश्वनी राणा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.