पुरानी पेंशन योजना के लिए महासंघ करेगा संघर्ष : रमेश
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रमेश ¨सह ठाकुर ने कहा कर्मचारियों की पेंशन सुविधा बंद होना निराशाजनक है।
जागरण संवाददाता, ऊना : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रमेश ¨सह ठाकुर ने कहा कर्मचारियों की पेंशन सुविधा बंद होना निराशाजनक है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा एमओयू हस्ताक्षर करने के बाद 15 मई, 2003 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना रोक कर दी गई है। कर्मचारियों के लिए यह किसी अभिशाप से कम नहीं है। प्रदेश में लगभग 80 हजार कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आते हैं। प्रदेश की सत्ता की चाबी हमेशा कर्मचारियों के हाथों में रही है। लोकसभा चुनाव में इन कर्मचारियों का अहम योगदान रहेगा। कहा कर्मचारियों द्वारा 15 फरवरी को शिमला में रैली रखी गई है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना इसका समर्थन करता है। केंद्र व हिमाचल सरकार से मांग करता है कि 15 मई, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जिला के सभी विभागीय संगठनों तथा कर्मचारियों से अपील की है कि 15 फरवरी को शिमला में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए रखी गई रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाएं।