मंदिर न्यास के कर्मचारियों का हो बीमा
चितपूर्णी मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से उनका बीमा कर
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चितपूर्णी : चितपूर्णी मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से उनका बीमा करने की मांग की है। धार्मिक संस्थान कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष बबली राम ने कहा कि मंदिर के कर्मचारी यात्री भवन और चितपूर्णी सदन में सेवाएं दे रहे है। दोनों भवनों में क्वारंटाइन सेंटर बने हुए हैं। ऐसे में कोविड-19 से मंदिर न्यास के कर्मचारियों को भी खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हित में प्रशासन जल्द उनका बीमा करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें