विभागों में बैकलाग को शीघ्र भरे सरकार
सरकार प्रदेश में विभिन्न विभागों में चल रहे बैकलाग को तुरंत भरे क्योंकि योग्य कर्मचारियों के होने के बावजूद बहुत से विभागों में काफी ज्यादा बैकलाग चल रहा है। अभी स्कूल कैडर के लेक्चरर से प्रधानाचार्य पदों पर लगभग 40 से अधिक अनुसूचित जाति के प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य बनना है। यहां लगभग 40 पदों का बैकलाग 2013 से लेकर 2021 तक हुई पदोन्नतियों में बनता है लेकिन यह बैकलाग अभी तक नहीं भरा गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश महासचिव संजय भट्टी ने कही।
संवाद सहयोगी, ऊना : सरकार प्रदेश में विभिन्न विभागों में चल रहे बैकलाग को तुरंत भरे क्योंकि योग्य कर्मचारियों के होने के बावजूद बहुत से विभागों में काफी ज्यादा बैकलाग चल रहा है। अभी स्कूल कैडर के लेक्चरर से प्रधानाचार्य पदों पर लगभग 40 से अधिक अनुसूचित जाति के प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य बनना है। यहां लगभग 40 पदों का बैकलाग 2013 से लेकर 2021 तक हुई पदोन्नतियों में बनता है लेकिन यह बैकलाग अभी तक नहीं भरा गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश महासचिव संजय भट्टी ने कही।
सोमवार को ऊना के बीआरसी सभागार में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि अगर विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों का बैकलाग नहीं भरा गया और कर्मचारियों की नियुक्ति में रोस्टर प्रणाली नहीं लगती है तो इससे प्रदेश में आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व गिर जाएगा और संविधान की धारा 16.4 (क) की भी अवमानना होगी। ऐसे में आरक्षित वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा। अत: सभी विभागों में जो भी नियुक्ति हो रही है उसमें रोस्टर प्रणाली का होना अनिवार्य है, लेकिन इस प्रणाली को नजरअंदाज किया जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय दलित नेता व महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज सुमन, उपाध्यक्ष दिनेश कौंडल एवं उपाध्यक्ष करम चंद और अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधन किया। राकेश कुमार जिला प्रधान बने
इस अवसर पर जिला ऊना की कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें प्रवक्ता राकेश कुमार को जिला प्रधान, प्रवक्ता संजीव कुमार को उपप्रधान और असलम मोहम्मद को जिला सचिव, रमेश कुमार एवं राकेश कुमार को वित्त सचिव मनोनीत किया गया।