गुगलैहड़ में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला
संवाद सहयोगी गगरेट पुलिस थाना गगरेट के अंर्तगत गांव गुगलैहड़ में स्थानीय व्यक्ति का शव बरा
संवाद सहयोगी, गगरेट : पुलिस थाना गगरेट के अंर्तगत गांव गुगलैहड़ में स्थानीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। 42 साल का जोगिदर पाल पुत्र ओम प्रकाश गुगलैहड़ का रहने वाला था। शव गुगलैहड़ नंगनोली संपर्क मार्ग के किनारे बने शैड के पीछे मिला है। स्वजनों का कहना है कि जोगिदर पाल घर से पैसे लेकर करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के लिए निकला था। घर वाले भी निश्चित थे कि जोगिदर दिल्ली गया हुआ है, लेकिन गांव में जब शव मिलने की खबर फैली तो हर कोई हैरान रह गया। शव के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र मिला है, जो जोगिंदरका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगिंदर के पिता दिल्ली में नौकरी करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।