Move to Jagran APP

दैनिक जागरण की नशे के खिलाफ मुहिम शुरू, मैहतपुर में निकाली रैली

दैनिक जागरण के जिंदगी चुनिये, नशा नहीं अभियान के तहत ऊना जिला के मैहतपुर में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 01:04 PM (IST)
दैनिक जागरण की नशे के खिलाफ मुहिम शुरू, मैहतपुर में निकाली रैली
दैनिक जागरण की नशे के खिलाफ मुहिम शुरू, मैहतपुर में निकाली रैली

जेएनएन, ऊना। दैनिक जागरण के जिंदगी चुनिये, नशा नहीं अभियान के तहत ऊना जिला के मैहतपुर में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को समाजसेवी व उद्याेगपति राकेश नैयर ने हरी झंडी दिखाई।

loksabha election banner

सैकड़ों विद्यार्थियों ने बैनर उठा सड़क पर उतरकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। दैनिक जागरण का नशे के खिलाफ यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा। स्‍वस्‍थ समाज दैनिक जागरण के सात सरोकारों में से अहम है। इसी के तहत यह मुहिम शुरू की गई है। डीएवी स्‍कूल मैहतपुर में बच्‍चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके बाद स्‍कूल से मैहतपुर बाजार तक रैली निकाली गई। बच्‍चों ने पेटोल पंप पर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया।

पहाड़ बन गया नशे का बड़ा बाजार

पहाड़ी राज्य हिमाचल में नशे का नया ट्रेंड सामने आया है। पहले प्रदेश को चरस की सप्लाई करने वाला प्रमुख राज्य गिना जाता था। वजह यह थी कि यहां से देश के कई राज्यों के लिए तस्करी होती थी। अब तस्करी तो ही रही है, साथ ही राज्य में नशे का बड़ा बाजार पैदा हो गया है। अब यहां ड्रग्स की खपत भी बढ़ गई है और ड्रग्स क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चरस के अलावा सिंथेटिक ड्रग्स चिट्टे का चलन भी बढ़ गया है। इसकी जद में सभी जिला आ गए हैं। इस अवैध धंधे में सबसे अधिक संलिप्तता नाइजीरिया मूल के नागरिकों की पाई जा रही है। यह विदेशी पहाड़ी राज्य में भी जाल बिछा चुके हैं। हालांकि कई विदेशी तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं और कई रडार पर हैं। प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के पांच साल में 4547 मामले सामने आए हैं। हैरत है कि हर साल इनमें बढ़ोतरी हो रही है। 2014 में 644, 2015 में 622, 2016 में 929, 2017 में 1010 और 2018 में 1342 मामले दर्ज किए गए। बीते साल कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा नशे के केस पकड़े गए। इसके बाद कुल्लू, शिमला, मंडी, ऊना, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, बद्दी- बरोटीवाला-नालागढ़, सिरमौर, सोलन रहा।

किस देश के नागरिक हैं तस्कर

नाइजीरिया, इजराइल, इग्लैंड, फ्रांस और नेपाल जैसे कई देशों के तस्कर हिमाचल में सक्रिय हैं। तस्करी करने वालों में विकसित देशों के नागरिक भी संलिप्त रहे हैं। कुल्लू के कसोल में इजराइली नागरिकों की सक्रियता ज्यादा है। नारकोटिक्स कंट्रोल करने वाली एजेंसियों ने पाया कि वहां कई ढाबों में हिबरू भाषा में लिखा होता है। इससे वे विदेशी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बाद में नशे के चंगुल में फंसाया जाता है। नेपाल में भांग पैदा होती है। इससे तैयार की जाने वाली चरस की गुणवत्ता वैसी नहीं होती जैसी कि हिमाचल के मलाणा क्रीम यानी चरस की। इस कारण नेपाली मूल के लोग प्रदेश से इसकी तस्करी करते हैं। वह नेपाल की चरस को भी भारत ले आते हैं। इसमें मलाणा क्रीम मिलाकर इसे नशे के अवैध बाजार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं।

पंजाब से आती है सिंथेटिक ड्रग्स

हिमाचल में सिंथेटिक ड्रग्स पंजाब से सप्लाई होती है। इसके अलावा दिल्ली से भी इसकी आपूर्ति होती है। हिमाचल पुलिस के मुताबिक इस धंधे में प्रदेश के युवाओं को भी झोंका जा रहा है। स्थानीय युवा कूरियर की भूमिका निभा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे चरस मामलों में नेपाली निभाते हैं। इसकी एवज में उन्हें दो दिन में भी हजारों की धनराशि दी जाती है। पैसे के लालच में युवा नशे के सौदागर बन रहे हैं।

कसा जाएगा शिकंजा

भांग और अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। संयुक्त रणनीति के तहत पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। सरकार ने कानून को पहले से अधिक सख्त बनाया है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। पिछले साल पुलिस ने चरस की रिकॉर्ड बरामदगी की है। सिंथेटिक ड्रग्स बेचने वालों पर और कड़ा शिकंजा कसा जाएगा।

-एसआर मरडी, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.