लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
गगरेट भाजपा का दो दिवसीय आवासीय शिविर 16 व 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट भाजपा का दो दिवसीय आवासीय शिविर 16 व 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा ने बताया कि 16 तारीख को दोपहर तीन बजे विश्रामगृह दौलतपुर चौक में पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें मंडल के समस्त पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समस्त मोर्चो व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित महामंत्री एवं बीडीसी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व जिला परिषद सदस्य शामिल रहेंगे। 17 तारीख को सुबह 10 बजे बजे शनि मंदिर परिसर दियोली में समस्त बूथ पालक, बीएलए व सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दो दिवसीय शिविर में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा लीड दिलाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।