नाबालिग लड़की के साथ दुराचार
एक गांव में अपने परिवार सहित रहने वाली बाहरी राज्य की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, ऊना : एक गांव में अपने परिवार सहित रहने वाली बाहरी राज्य की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। एक युवक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल करवाया है। आरोपित बिहार का रहने वाला है। लड़की एक फार्म में पानी देने गई थी। इसी दौरान आरोपित युवक ने उसके दुराचार किया। लड़की ने घर आकर आपबीती स्वजनों को सुनाई। इसके बाद स्वजन पुलिस थाना पहुंचे। महिला पुलिस थाना की अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुमन ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।