मैहतपुर में स्नैचरों ने महिला से झपटा पर्स
मैहतपुर क्षेत्र में महिला से छीनाझपटी हुई है। बाइक सवार दो लोग महिला का पर्स लेकर फरार हो गए।
संवाद सहयोगी, मैहतपुर : मैहतपुर क्षेत्र में महिला से छीनाझपटी हुई है। बाइक सवार दो लोग महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बाइक को बरामद कर लिया है। पीड़िता लता निवासी मैहतपुर ने बताया शनिवार शाम को वह घर से बाजार की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार युवक उसके पास आकर रुके और पर्स छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, स्नैचर मौके से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और लोगों को इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की बताई जानकारी के आधार पर बाइक सवारों का पीछा किया। चोरों का पीछा करते पुलिस ने पंजाब के सहजोवाल में आरोपितों की बाइक बरामद की। हेलमेट पहना होने के कारण महिला बाइक सवारों को पहचान नहीं पाई। पर्स में गहने व नकदी थी। चौकी प्रभारी गुरदेव ¨सह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है।