प्रेम विवाह रचाकर दोस्तों से करवाया यौन शोषण
ऊना के संतोषगढ़ में रह रही नवविवाहिता को जबरन जींद ले जाने की घ्टना के बाद इस मामले में नया मोड़ आया है।
जींद, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के संतोषगढ़ में रह रही नवविवाहिता को जबरन जींद ले जाने के मामले में नया मोड़ आया है। महिला ने महिला पुलिस थाना में पति व उसके दोस्तों समेत एक अन्य पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मालूम हो शनिवार देर शाम को करीब सात लोग संतोषगढ़ में किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे।
विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह जींद के राजकीय कॉलेज में पढ़ती थी। इस बीच उसके गांव का दीपक उसके संपर्क में आया। 10 अगस्त को वह कॉलेज आई। इस दौरान दीपक व उसका दोस्त दर्शन, राजीव उससे मिलने आए और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद दीपक ने उससे जबरदस्ती शादी कर ली। तीन दिन तक पुलिस सुरक्षा में रहने के बाद हिसार में कमरा किराये पर लेकर रहने लगे। वहां दीपक, उसका भाई हिमांशु, सचिन, प्रवीण, जसबीर ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद दीपक उसे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव भादू ले गया। कई दिन तक वहां रहे। वहां दीपक व उसके दोस्त अजय ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दीपक ने अपने पिता सतीश को वहां बुला लिया। सतीश ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की। वह किसी तरह आरोपितों के चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई।
महिला थाना पुलिस ने दीपक, उसके भाई हिमांशु, उसके पिता सतीश, गांव भादू निवासी अजय, दर्शन, राजीव, प्रवीण, सचिन, जसबीर के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया है। जींद की डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया युवती से दुराचार करने के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।