चिंतपूर्णी में युवक से 58 ग्राम चरस बरामद
चिंतपूर्णी पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, भरवाई : चिंतपूर्णी पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद की है। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने गांव किंनु के पास मुख्य सड़क पर नाका लगाया था। आरोपित से 58 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने जब नाका लगाया था, तभी एक 26 वर्षीय युवक बाइक पर आया। पुलिस को देख घबरा गया और भागने लगा, लेकिन गौरव भारद्वाज ने मौके पर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान न¨रदर निवासी घियोरी तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें