Move to Jagran APP

चोर गिरोह का सरगना इशकी अम्ब पुलिस की गिरफ्त में

करीब डेढ़ साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना इशकी चोर गिरोह का मुख्य सरगना इशकी को अम्ब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:28 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:17 AM (IST)
चोर गिरोह का सरगना इशकी अम्ब पुलिस की गिरफ्त में
चोर गिरोह का सरगना इशकी अम्ब पुलिस की गिरफ्त में

संवाद सहयोगी, अम्ब : करीब डेढ़ साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना इशकी चोर गिरोह का मुख्य सरगना इशकी को अम्ब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लंबी मशक्कत और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अम्ब पुलिस उसे बिलासपुर जेल से अम्ब ले आई है। पुलिस ने उसे सोमवार को अम्ब कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

loksabha election banner

इशकी की गिरफ्तारी के बाद अब अम्ब क्षेत्र में हुई कई चोरियों का पटाक्षेप होने की उम्मीद है। इशकी का गिरोह करीब डेढ़ साल से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। कुछ दिन पहले ही गिरोह के सरगना नंबर दो शंभू उर्फ सौदागर को पुलिस ने कांगड़ा से गिरफ्तार किया था। शंभू की निशानदेही के बाद अम्ब के पतेहढ़ और पंजोआ में हुई चोरी के दौरान गायब सभी आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए थे। इतना ही नहीं पुलिस ने कांगड़ा से ही एक सुनार को भी गिरफ्तार किया  था, जो  चोरी  के गहने खरीदता था।

पुलिस ने सुनार के घर से चोरी किया हुआ सोना बिस्कुट के रूप में बरामद किया था। उसने ने ही पुलिस को बताया था कि उनके गिरोह का मुख्य सरगना इशकी है और हर चोरी को अंजाम देने की सारी योजना उसी के द्वारा बनाई जाती थी। इस आधार पर पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना इशकी को  बिलासपुर से लाने के लिए कवायद शुरू की थी।

थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब इससे यह पता लगाना चाह रही है कि  इनके किस अंतरराज्यीय गिरोह के साथ संबंध है  और कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.