क्वारंटाइन सेंटरों में रखे 23 लोग
दिल्ली से बुधवार सुबह आए ऊना जिला के लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन करने के लिए डीसी संदीप कुमार खुद चितपूर्णी पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 07:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चिंतपूर्णी : दिल्ली से बुधवार सुबह आए ऊना जिला के लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन करने के लिए डीसी संदीप कुमार खुद चितपूर्णी पहुंचे। उन्होंने चितपूर्णी सदन व होटल चितपूर्णी हाइट्स में व्यवस्था बनाई। चिंतपूर्णी और भरवाई में 23 लोगों को क्वांरटाइन किया गया है। इसमें 12 को चितपूर्णी सदन भवन में शेष को टूरिज्म विभाग के होटल में रखा गया है। एक परिवार को भरवाई यात्री निवास में रखा है। इन लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें