अम्ब में मोदी सरकार के खिलाफ निकाली रैली
महंगाई के खिलाफ देशव्यापी बंद के दौरान सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने अम्ब में रोष रैली निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला।
संवाद सहयोगी, अम्ब : महंगाई के खिलाफ देशव्यापी बंद के दौरान सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने अम्ब में रोष रैली निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ खूब हल्ला बोला। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह अम्ब से लेकर पूरे बाजार में रोष रैली निकाली। अम्ब चौक और बस स्टैंड पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया। कुलदीप ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा भाजपा आम आदमी को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आई थी लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र इस पर अंकुश लगाने के बजाय जनता को धर्मजाति के नाम बांटकर उनका ध्यान असल मुद्दों हटाने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर बलवान ¨सह, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम ¨सह जम्वाल, अधिवक्ता विकास कश्यप, ब्लॉक महिला अध्यक्ष अमनप्रीत, उपाध्यक्ष मास्टर शिवदेव, महासचिव डॉ. रविंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश चौधरी, जिला सेवादल के अध्यक्ष राजपाल शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युकां महासचिव राघव राणा, ¨चतपूर्णी युकां अध्यक्ष अनुज धीमान, ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष रविंद्र बंसल, जिला परिषद सदस्य सलोचना देवी, बीडीसी सदस्य सरोजनी देवी, जिला इंटक उपाध्यक्ष तनुज ठाकुर, एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष अंकुश राणा, नरेश बरोटिया, सीता राम तलवाल, नियामत अली, ज्ञांतों बीबी, कपूरदीन व सतिंद्र खन्ना मौजूद रहे।