Move to Jagran APP

सड़क पर उतरी कांग्रेस, पीएम का फूंका पुतला

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में देश में नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया। विश्राम-गृह से रोटरी चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और देश के पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री ने इसलिए की थी कि काला धन वापिस आएगा, आतंकवाद पर अंकुश लगेगा, नकली नोटों पर अंकुश लगेगी। लेकिन इस नोटबंदी से लाखों युवाओं को रोजगार चला गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:29 PM (IST)
सड़क पर उतरी कांग्रेस, पीएम का फूंका पुतला
सड़क पर उतरी कांग्रेस, पीएम का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने देश में नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में विश्रामगृह से रोटरी चौक तक कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका।

loksabha election banner

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री ने इसलिए की थी कि काला धन वापस आएगा। आतंकवाद व नकली नोटों पर अंकुश लगेगी लेकिन इस नोटबंदी से लाखों युवाओं को रोजगार चला गया। मध्यम व लघु उद्योग बंद हो गए। भारतीय अर्थ व्यवस्था गिर गई। नोटबंदी से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। करोड़ों किसान नोटबंदी से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फायदा सिर्फ भाजपा को हुआ।

उधर, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य कालेधन को खत्म करना था तो ये कहां गया। ऐसे में नोटबंदी का फैसला पूरी तरह गलत था और देशवासियों के हित में नहीं था। दो वर्ष बीतने के बावजूद देश की जनता को नोटबंदी का कोई लाभ नहीं पहुंचा है और सरकार के निर्णय का खमियाजा हर वर्ग ने भुगता है। नोटबंदी के दो वर्ष बाद भी देश की अर्थव्यवस्था संभल नहीं पाई है और आंकड़े इस बात के गवाह है कि इससे जीडीपी को करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। नोटबंदी करने और बड़े नोट को वापस लेने से गरीब, युवा और अनौपचारिक क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष सरोज शर्मा, जिला कांग्रेस ओवीसी सैल के अध्यक्ष राकेश कुमार सैणी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष र¨वद्र सहोड़, ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, ¨चतपूर्णी के अध्यक्ष बलवान ¨सह, कुटलैहड़ अध्यक्ष प्रवीण दुआ, पूर्व अध्यक्ष ¨चतपूर्णी विकास कश्यप, जिला सेवा दल अध्यक्ष राजपाल शर्मा, डॉ र¨वदर, राजेश गौतम, सीता राम, युवा कांग्रेस नेता ईशान ओहरी, जसपाल ¨सह निक्कू, जीवन कुमार, छोटू लाल, रायपुर के उपप्रधान अश्वनी कुमार, छोटू लाल, बलजीत ¨सह, मदन मोहन सैनी, कुलदीप, जगदीश ठाकुर, रणजीत ¨सह, अशोक सैनी, पंकज अरुण, रोशन लाल, राम कुमार, चरनजीत ¨सह, गौरव लठ, आशा चौधरी, मालती देवी, संदीप शर्मा, बबलू ¨सह, नियामत अली, जागीर ¨सह, सुधीर कुमार, कश्मीर ¨सह, अमित, नीरज, विक्की, गौरव, अक्षय, संजय व शुभम भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.