विकास खंड बंगाणा से जोड़ी जाए खरयालता पंचायत
ग्राम पंचायत खरयालता के लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उबाल है।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : ग्राम पंचायत खरयालता के लोगों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उबाल है। कारण, इस ग्राम पंचायत का आधा हिस्सा विस क्षेत्र कुटलैहड़ तथा आधी पंचायत ¨चतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में होना है। ऐसे में आधे लोगों को दस किलोमीटर दूर विकास खंड बंगाणा और आधी जनता को 40 किलोमीटर की दूरी तय विकास खंड अम्ब में जाना पड़ता है। अब लोगों ने मांग उठाई है कि समस्त ग्राम पंचायत खरयालता को विकास खंड बंगाणा से जोड़ा जाए। अगर ऐसा संभव न हो तो जोल में नया विकास खंड कार्यालय खोला जाए, जिससे लोगों को कार्य करवाने के लिए दूर न जाना पड़े।
खरयालता पंचायत के बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, पंचायत प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान जीवन ¨सह, पूर्व प्रधान पूनम ठाकुर, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, पूर्व प्रधान राजकुमारी, पूर्व उपप्रधान अशोक ठाकुर, वार्ड सदस्य माया देवी, मदन लाल, मनीष कुमार, प्रेमलता, सुनीता देवी, कुलतार चंद, सोमा देवी ने कहा स्थानीय लोगों की लंबे समय से समस्या चल रही है। पंचायतवासी दो पाटों में पिस रहे हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासनिक स्तर की त्रुटि को जल्द दुरस्त किया जाए और उनको लाभ प्रदान किया जाए। सरकार इस संबंध में जल्द कदम उठाए।
------------------
अगर खरयालता के लोग चाहते हैं कि उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र तथा विकास खंड बंगाणा में ही रहने दिया जाए तो इसके लिए पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव डाल कर दें। प्रशासन के माध्यम से लोगों की मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
सोनू गोयल, बीडीओ