अम्बेहड़ा स्कूल संवारा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे मेरा भारत स्व'छ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहड़ा में सफाई अभियान चलाया गया।
संवाद सहयोगी, जोल : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे मेरा भारत स्वच्छ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहड़ा में सफाई अभियान चलाया गया। स्कूल के खेल मैदान के साथ आसपास की सफाई की गई। प्रधानाचार्य बक्शीश ¨सह ने कहा यह बहुत ही अच्छा अभियान है। अभियान में स्कूल प्रबंधन भी दैनिक जागरण के साथ खड़ा है। 2019 तक एक स्वच्छ भारत का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को एक स्वच्छ भारत बनाने का सपना देखा था। इसके लिए हमेशा कठिन प्रयास किए। राष्ट्रपिता के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार के साथ-साथ दैनिक जागरण ने इस अभियान को शुरू करने का फैसला किया। कहा अभियान का उद्देश्य सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को कवर करना है ताकि दुनिया के सामने हम एक आदर्श देश का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। मिशन के उद्देश्यों में से कुछ उद्देश्य हैं, खुले में शौच समाप्त करना, शौचालयों को फ्लश शौचालय में परिवर्तित करना, हाथ से मल की सफाई को रोकना, ठोस और तरल कचरे का पुन: उपयोग, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना, अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था अनुकूल बनाना व भारत में निवेश के लिए रुचि रखने वाले सभी निजी क्षेत्रों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना आदि हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी संजीव कुमार, राजेश शर्मा, गुरमीत ¨सह, विजय कुमार, सतीश कुमार, राजीव कुमार, सुभाष चंद व अन्य मौजूद रहे।