विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रदर्शन के कारण हिमाचल आने वाली वंदे भारत सहित 4 ट्रेन लेट, इंदौर एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची

By Ritika Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 03:28 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सीजेपी प्रदर्शन के कारण शनिवार को चार ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

हिमाचल का ऊना रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल का ऊना रेलवे स्टेशन। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊना में सीजेपी प्रदर्शन के कारण ट्रेनें लेट हुईं।

  2. इंदौर-ऊना एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से ऊना पहुंची।

  3. वंदे भारत एक्सप्रेस भी 50 मिनट विलंब से आई।

संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के रेलवे स्टेशनों की ओर आने वाली चार ट्रेन शनिवार को निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे अधिक देरी इंदौर से ऊना आने वाली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में दर्ज की गई। बताया जा रहा है सीजेपी प्रदर्शन के कारण यह अव्यवस्था हुई। 

इंदौर से ऊना आने वाली इस ट्रेन के ऊना स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन ढाई घंटे की देरी से सुबह 11:10 बजे स्टेशन पर पहुंची।

वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेट

वहीं, नई दिल्ली से अंब अंदौरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। यह ट्रेन ऊना स्टेशन पर सुबह 10:36 बजे पहुंचने के बजाय 50 मिनट की देरी से आई। इसके अंतिम स्टेशन अंब अंदौरा पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:10 बजे है, जबकि ट्रेन वहां 43 मिनट विलंब से पहुंची।

दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित 

इसके अलावा हरिद्वार से अंब अंदौरा वाया सरहिंद और रायपुर हरियाणा जंक्शन से अंब अंदौरा वाया चंडीगढ़ आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। दोनों ट्रेन ऊना स्टेशन पर निर्धारित समय से 45- 45 मिनट की देरी से पहुंचीं। लगातार ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 'युवाओं की आवाज दबाकर लोकतंत्र नहीं बचा सकती सरकार', CJP प्रदर्शन के बीच हिरासत में लेने पर CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना