Move to Jagran APP

Himachal News: फौजी और उसके परिवार पर दुष्कर्म का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसके अनुसार महिला करीब तीन वर्ष से फौजी को जानती थी और दोनों देहरा जिला कांगड़ा में आपस मे मिले थे। फौजी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Mon, 27 Mar 2023 02:34 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 02:34 AM (IST)
Himachal News: फौजी और उसके परिवार पर दुष्कर्म का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Himachal News: फौजी और उसके परिवार पर दुष्कर्म का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गगरेट, जागरण संवाददाता। थाना गगरेट के अंतर्गत गांव मारवाड़ी की एक महिला ने जिला महिला थाना ऊना में देहरा ज़िला कांगड़ा से सम्बंधित एक फौजी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर में ये मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसके अनुसार, महिला करीब तीन वर्ष से फौजी को जानती थी और दोनों देहरा जिला कांगड़ा में आपस मे मिले थे। शिकायत के अनुसार, फौजी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे बैंक के माध्यम से प्रति माह खर्च भी भेजता था। अक्सर फौजी जब छुट्टी पर आता तो महिला के घर मारवाड़ी में ही ठहरता था।

महिला ने शिकायत में बताया कि उसने फौजी को बार-बार शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि मेरे घर आकर शादी की बात करनी होगी। महिला अपनी भाभी व अपनी एक सहेली को लेकर फौजी के घर पर गई तो उसे मालूम हुआ कि फौजी पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।

महिला का आरोप है कि जब ये राज खुला तो फौजी उसे अपने घर देहरा में एक अलग कमरे में ले गया। उसके बाद फौजी की पत्नी , मां, बहन और अन्य व्यक्ति ने जबरन पकड़ कर जमीन पर लेटा दिया और गुप्तांग में डंडा घुसा दिया।

महिला की शिकायत के अनुसार, वो अनुसूचित जाति से सम्बंधित है, जबकि फौजी सवर्ण परिवार से है। फौजी ने मारपीट के इलावा जातिसूचक शब्द भी महिला को कहे। महिला की शिकायत के अनुसार, उसका व उसके साथ गई महिलाओं का मोबाइल भी छीन लिया गया और उसके साथ गई महिलाओं को भी पीटा गया। महिला की शिकायत पर जिला महिला पुलिस थाना में फौजी सहित उसकी मां ,बहन व पत्नी के खिलाफ जातिसूचक व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

जिला पुलिस कप्तान अर्जित सेन ने कहा कि मामला देहरा में हुआ है लेकिन शिकायत महिला थाना ऊना में की गई है। इसलिए जीरो एफआईआर में इस मामलें की पंजीकृत करके पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.