गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, दंपती घायल
गगरेट : गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया ज
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब होशियारपुर (पंजाब) से अपने घर आ रहे गगरेट निवासी अमरजीत पुत्र गोवर्धन व उसकी पत्नी कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कार नंबर एचपी-19-9201 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गनीमत यह रही कि खाई में गिरने के बाद भी कार में सवार दंपती को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को तुरंत गगरेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें