Move to Jagran APP

झगड़े के बाद चलती बस से बाहर खींचा चालक, खाई में लुढ़की बस

 भरवाईं में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गये, एचआरटीसी देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी से होशियारपुर जा रही थी।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:58 AM (IST)
झगड़े के बाद चलती बस से बाहर खींचा चालक, खाई में लुढ़की बस
झगड़े के बाद चलती बस से बाहर खींचा चालक, खाई में लुढ़की बस

ऊना, जेएनएन। झगड़े के बाद ट्राला चालक व सवारियों ने भरवाईं के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चलती बस से चालक को बाहर खींच लिया। इससे बस सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी और दो यात्रियों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान उमा देवी पत्नी अनिल कुमार, गांव भटेहड़, तहसील अम्ब, जिला ऊना व जोगिंद्र पाल (68) पुत्र दुर्गा दास, निवासी हैबोवाल कलां, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार दोपहर बाद देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी से होशियापुर की तरफ जा रही थी। भरवाईं से दो सौ मीटर की दूर थनीकीपुरा मोड़ से पहले सराय में धार्मिक संस्था ने लंगर लगाया गया था। वहीं मोड़ पर एक टेंपो भी सड़क किनारे खड़ा था।

loksabha election banner

जैसे ही बस उक्त स्थान से गुजरने लगी तो टेंपो की खिड़की खुली होने से दोनों वाहन मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बस चालक ने टेंपो में सवार लोगों को हिदायत दी कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करके वे गलत काम कर रहे हैं।

टेंपो में सवार लोग, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, ने बस चालक से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ में से कुछ लोगों ने बस चालक के गिरेबान में हाथ डालकर उसे बाहर खींच लिया। बस उतराई में खड़ी थी। बिना चालक के बस करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल

पहुंचाया। पुलिस ने टेंपो में सवार दो महिलाओं को हिरासत में लिया है, जबकि टेंपो चालक मौके से फरार हो गया है।

घायलों की सूची : मनीषा पुत्री विजय कुमार, फगवाड़ा, गुरुचरण पुत्र निर्मल सिंह फगवाड़ा, नेहा पत्नी विजय फगवाड़ा, मधु पत्नी अशोक लुधियाना, संदीप पुत्र तरसेम जंडियाला पिंड नवांशहर, सचिन पुत्र रविन्द्र जंडियाला, सतनाम पुत्र गुरनाम टांडा होशियारपुर, यशपाल पुत्र कुंदन लाल लुधियाना, सुनीता पत्नी गौरव, बेहड़-भटेहड़ तहसील, अम्ब, गुरमीत कपूरथला, संतोष होशियारपुर, सतीश लुधियाना, सरोज लुधियाना, अशोक लुधियाना, रानी लुधियाना, सुखबिप्द्र पत्नी महिन्द्र्र सिंह, लुधियाना, प्रदीप पुत्र राज कुमार, लुधियाना, अतुल फगवाड़ा, बलजिंदर सिंह कपूरथला, सरोज फगवाड़ा, ओमी कुमार चंडीगढ़,आकाश चंडीगढ़, खुशबू निवासी चंडीगढ़, मनीष लुधियाना,परवीन लुधियाणा, रुचि लुधियाना,वरुण लुधियाना,

सपना धर्मसाल महंता, बादल कुमार जौड़बड़।  

बस हादसे में चालक का कोई कसूर नहीं है। सारी गलती टेंपो चालक और उसमें सवार लोगों की है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। टेंपो में सवार दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

-दिवाकर शर्मा, पुलिस अधीक्षक, ऊना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.