विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा: फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही बस पलटी, एक की मौत; 25 घायल

Published: Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 11:20 PM (IST)

बंगाणा के हरी नगर में फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

बंगाणा के हरी नगर में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई

बंगाणा के हरी नगर में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई

HighLights

  1. बंगाणा के हरी नगर में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई

  2. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, 25 घायल

  3. घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया

संवाद सहयोगी, बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां क्षेत्र के निकट हरिनगर में मंगलवार रात करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई।

इस हादसे में पंजाब के फगवाड़ा निवासी एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की टांग टूट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि बस में सवार पंजाब के जालंधर के श्रद्धालुओं का जत्था पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद शाहतलाई जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर जायजा लिया है। घायलों को थानाकलां और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।