14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपित हिरासत में
पंजाब के रोपड़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपिताें को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन्हें आज अदालत में भी पेश किया गया।
ऊना, जेएनएन। मैहतपुर के समीपवर्ती एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से पंजाब के रोपड़ में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों के अलावा उसे बहला फुसला कर घर से भागने को मजबूर करने वाले एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। मैहतपुर पुलिस ने आरोपितों को पंजाब से हिरासत में लिया है। आज आरोपितों को अभी अदालत में पेश किया गया है।
किशोरी को एक रोज पहले ही चंडीगढ़ से रेस्क्यू किया गया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से इसको ट्रेस किया था। ये युवती घटना के बाद दूसरे दिन चंडीगढ़ में अपने कथित प्रेमी के कहने पर उसका इंतजार चंडीगढ़ के बस अड्डे पर कर रही थी। इस किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया है और तीन आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 27 अगस्त को अपने कथित प्रेमी के कहने पर ये किशोरी घर से फरार हो गई थी। उसे जिस युवक ने प्रेम जाल में फांसा था वह कहीं दूर था और ये किशोरी रोपड़ में रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों के हाथ चढ़ गई थी।
महिला शिक्षक ने प्रिंसिपल पर लगाये ये गंभीर आरोप कहा, विद्यार्थियों के सामने करता है ये अभद्रता