Move to Jagran APP

ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने सम्मानित किए पदाधिकारी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी ने बुधवार को ब्लॉक व जिलास्तर पर हाईकमान की ओर से नियुक्त किए पदाधिकारियों के लिए सम्मान में विश्रामगृह अम्ब में सम्मान समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:33 PM (IST)
ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने सम्मानित किए पदाधिकारी
ब्लाक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने सम्मानित किए पदाधिकारी

संवाद सहयोगी, अम्ब :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी ने बुधवार को ब्लॉक व जिलास्तर पर हाईकमान की ओर से नियुक्त किए पदाधिकारियों के लिए सम्मान में विश्रामगृह अम्ब में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर बलवान ¨सह ने की। जबकि पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार भी इस दौरान पस्थित रहे। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार ने जिला संगठन में नियुक्त हुए जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, राजेश गौतम, महासचिव न्यामत अली, अशोक कुमार शर्मा, सचिव राकेश कतनौरिया, रघुदत्त, सदस्य मास्टर शिव देव, दर्शन कुमार लोहारा, मदन लाल, तारा चंद फौजी, राजीव राणा को पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष बलवान ¨सह ने हार पहनाकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के पदाधिकारियों को जिला में काम करने का मौका मिला है। कुलदीप कुमार ने कहा  कि अब सब लोग 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जी जान से जुट जाएं।  लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जब से  केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है  लोग खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा  डेमोनीटाइजेशन, जीएसटी  जैसे कुछ  प्रमुख  निर्णय लिए गए हैं। जिनसे  न केवल लोगों की जीविका  मुश्किल में पड़ गई है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी गर्त में चली गई है  । कुलदीप कुमार ने कहा  कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी वादे आम जनता से किए थे वह उनमें से एक भी वादे में  सचिन नहीं उतर पाए हैं।  उन्होंने लोगों को विकास का लॉलीपॉप दिखा कर ऐसे उल्टे उल्टे काम में उलझा दिया है कि लोग खाने से लेकर रोजगार के लिए  दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। 

कुलदीप ने कहा कि देश  केवल कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है और देश को चलाना भाजपा के बस का काम नहीं है। मोदी सरकार लोगों को सब्जबाग दिखाने के अलावा  कोई काम नहीं कर सकती है इस मौका पर  ब्लॉक महासचिव डॉ. रविन्द्र शर्मा, रविन्द्र बंसल, ब्लॉक युंका अध्यक्ष अनुज धीमान, अधिवक्ता राकेश चौधरी व संदीप कुमार उपस्थित रहे। अजय, राजनीतिक  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.