Move to Jagran APP

मनोहर लाल शर्मा बने जिला भाजपा अध्यक्ष

जिला भाजपा का चुनाव रविवार सुबह स्थानीय विश्रामगृह में हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:18 AM (IST)
मनोहर लाल शर्मा बने जिला भाजपा अध्यक्ष
मनोहर लाल शर्मा बने जिला भाजपा अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, ऊना : जिला भाजपा का चुनाव रविवार सुबह स्थानीय विश्रामगृह में हुआ। सर्वसम्मति से कुटलैहड़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा को जिला भाजपा अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी विजयपाल सहारू ने प्रक्रिया की देखरेख की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मंत्री वीरेंद्र  कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रो. रामकुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला सब्जी मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, रामप्रकाश पटियाल, भाजपा नेता राम पाल सैनी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इससे पूर्व चुनाव प्रक्रिया में विजय पाल सहारू ने चुनाव के लिए नाम आमंत्रित किए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मनोहर लाल शर्मा का नाम प्रस्तावित हुआ। जिला अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रविद्र जसवाल, नरेंद्र सिंह व हरपाल गोगी ने किया। इसका समर्थन तरसेम लाल शर्मा, सुनील शारदा व राजकुमार पठानिया ने किया। दूसरा कोई और नाम उनके समक्ष नहीं आया।

इससे पहले जिला भाजपा के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। मनोहर लाल शर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष के चुनाव की खुशी में मिठाई बांटकर मुंह मीठा भी करवाया गया।

-----------------

संगठन और मजबूत होगा : सत्ती

सत्ती ने कहा कि जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। यह पार्टी की ताकत है। निश्चित रूप से नए अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। इससे पहले बलवीर बग्गा के नेतृत्व में बेहतरीन काम पार्टी द्वारा किया गया है।

नए अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

--------------------------

मनोहर का अनुभव पार्टी को मिलेगा : कंवर

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मनोहर लाल शर्मा की नियुक्ति पर बधाई दी। कहा मनोहर लाल शर्मा 11 वर्ष तक कुटलैहड़ भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और उनके नेतृत्व में लगातार कुटलैहड़ में भाजपा मजबूत हुई है। हर चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। मनोहर लाल शर्मा के अनुभव का लाभ पार्टी को जिला में मिलेगा।

-----------------

सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत करेंगे : मनोहर

नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा सभी के सहयोग से पार्टी को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिले, इसके लिए फील्ड में रहकर संपर्क साधा जाएगा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं बना रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

---------

यह बने प्रदेश सदस्य

जिला ऊना भाजपा के अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही भाजपा नेतृत्व ने जिला से छह प्रदेश सदस्यों का भी चयन किया है। इनमें महिला सदस्य के रूप में एडवोकेट मीनाक्षी राणा को चयनित किया गया है। ऊना से तिलक राज सैनी, हरोली से दर्शन सिंह, कुटलैहड़ से केपी शर्मा, चितपूर्णी से विनय कुमार, गगरेट से शादी लाल गोस्वामी को सदस्य बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.