नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइक का चालान
चिंतपूर्णी पुलिस ने एएसआइ मोहिंद्र सिंह की अगुआई में रविवार देर रात एक बजे गश्त के दौरान एक बाइक का चालान किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 06:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, भरवाई : चिंतपूर्णी पुलिस ने एएसआइ मोहिंद्र सिंह की अगुआई में रविवार देर रात एक बजे गश्त के दौरान एक बाइक का चालान किया। होशियारपुर पंजाब के एक व्यक्ति ने चिंतपूर्णी बैरियर के आगे नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी की थी। मोहिंद्र सिंह ने उक्त व्यक्ति को बाइक वहां से हटाने के निर्देश दिए लेकिन वाहन चालक ने ऐसा नहीं किया और खुद को मीडिया से जुड़ा होने की बात कहने लगा। पुलिस ने उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने चालान काटकर बाइक को जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें