Move to Jagran APP

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए युवा कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मेदारियां

भाजयुमो ऊना की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह ऊना में जिलाध्यक्ष बलराम बबलू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि व लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी आंचल पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अंकित चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 2

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:39 PM (IST)
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए युवा 
कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मेदारियां
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए युवा कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मेदारियां

जागरण संवाददाता, ऊना : भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना की बैठक शुक्रवार को स्थानीय विश्रामगृह में जिला अध्यक्ष बलराम बबलू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी आंचल पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अंकित चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 28 जनवरी को पन्ना प्रमुख के सम्मलेन को लेकर चर्चा गई और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

loksabha election banner

सत्ती ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे। इसमें 30 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मंडी व सोलन के बाद यह तीसरा पन्ना प्रमुख सम्मेलन है। इसके बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी पन्ना प्रमुख सम्मलेन होगा। 17 विस क्षेत्रों में पन्ना प्रमुखों से संपर्क साधने के लिए 190 विस्तारकों की टीम लगाई जा रही है, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पन्ना प्रमुख सम्मलेन अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है, वहीं हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है।

जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बबलू ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश की नीतियों को पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार प्रदेश को हरसंभव मदद प्रदान कर रही है, जिसके चलते हिमाचल का विकास शिखर की ओर से जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां शुरू की गई है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री लखवीर लक्खी व अजय चौधरी, प्रदेश सचिव राजीव कालिया, मंडल अध्यक्ष हरोली कमल सैणी, गगरेट अजय ठाकुर, ऊना से राहुल देव शर्मा, बाबा राजपूत, गोल्डी चौहान, सतवंत, विकास शमर, विनय शर्मा, संदीप, वरुण मैहन, खामोश जैतिक, विकास, उमंग, विनय शर्मा सहित अन्य कार्यकतर उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.