Move to Jagran APP

BeeSting: रंगड़ों के काटने से छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर

उपमंडल बंगाणा के डोहक गांव में रंगड़ों के काटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर है। डोहक गांव में एक ठेकेदार द्वारा बालन की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में लोड करवाया जा रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Richa RanaPublished: Mon, 28 Nov 2022 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 08:54 PM (IST)
BeeSting: रंगड़ों के काटने से छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर
डोहक गांव में रंगड़ों के काटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बंगाणा,संवाद सहयोगी। उपमंडल बंगाणा के डोहक गांव में रंगड़ों के काटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर है। डोहक गांव में एक ठेकेदार द्वारा बालन की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में लोड करवाया जा रहा था। मजदूर काटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर रहे थे। चालक द्वारा ट्रैक्टर को मोड़ते समय वह एक पेड़ से टकरा गया जिस पर रंगड़ों का छत्ता था। हलचल होने पर रंगड़ों ने मजदूरों को काट लिया। मजदूर सोच रहे थे कि पेड़ों के पत्ते उन पर गिर रहे हैं लेकिन रंगड़ उन्हें काट रहे थे। रंगड़ों ने मजदूरों, ट्रैक्टर चालक, ठेकेदार व मजदूर के बेटे व गांव के कुछ अन्य लोगों को काटा।

loksabha election banner

ये है घायल

गांव के कुछ लोगों को एक या दो रंगड़ों ने काटा जिन्होंने घर पर ही उपचार ले लिया। हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल व्यक्तियों में 70 वर्षीय गोपाल शर्मा, 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में उनके स्वजन ने सिविल अस्पताल बंगाणा में दाखिल करवाया है। इन तीनों लोगों को 10 से अधिक रंगड़ों ने काटा था। इनकी हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सक चेतन ने कहा कि गंभीर हालत में गोपाल शर्मा को जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। गोपाल शर्मा को करीब 30 रंगड़ों ने काटा था।

ऐसे करें बचाव

-अपने घर के नजदीक दीवारों, छत व पेड़ों पर ध्यान रखें कि रंगड़ छत्ते तो नहीं बना रहे हैं।

-रंगड़ों के छत्ते के नजदीक न जाएं।

-पेड़ या मकान की छत पर रंगड़ों का छत्ता हो तो रात में उसे सावधानी बरतते हुए जला दें।

रंगड़ काट लें तो अधिक पानी पिलाएं

सिविल अस्पताल में कार्यरत डा. चंद्रशेखर के मुताबिक यदि रंगड़ काट लें तो पीड़ित व्यक्तियों को सबसे पहले अधिक पानी पिलाएं। नजदीकी मेडिकल स्टोर से लीवो सिट्राजिन टेबलेट पीड़ित व्यक्ति को दें। घायल व्यक्ति को उल्टियां बंद न हों तो तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाएं। रंगड़ों के अधिक काटने से पीड़ित व्यक्ति की किडनी खराब हो सकती है।

ये भी पढ़ें: चेतुल रिंपोछे के चौथे पुन:अवतार नवांग ताशी का बौद्ध धर्म की परंपरा के अनुसार हुआ मुंडन संस्कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.