नंगल जरियाला को मिला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र
गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने नगंल जरियाला में 14 लाख की लागत से तैयार आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया। इससे पहले यह स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर होने के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से सामुदायिक भवन में चल रहा था। क्षेत्र के लोगों ने विधायक राजेश ठाकुर का इस भवन में निर्माण के लिए आभार जताया है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से नंगल
संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने नंगल जरियाला में 14 लाख की लागत से तैयार आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से नंगल जरियाला के साथ घनारी व अम्बोआ गांव को भी लाभ मिलेगा। विधायक राजेश ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग गांव-गांव जाकर कर्जामाफी का फार्म भरवा रहे हैं लेकिन उनको यह नहीं बता रहे कि यह कैसे माफ होगा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो कर्ज क्या कांग्रेस के नेता अपनी जेब से माफ करेंगे। लोगों को गुमराह करके फार्म भरवाए जा रहे हैं। आमजन समझ रहा है कि कोई सरकारी स्कीम का लाभ मिलने वाला है। कांग्रेस नेता देश झूठ बोलते है और जनता को गुमराह करने में लगे हैं। लोग अब गुमराह होने वाले नहीं है। देश की बागडोर अब एक मजबूत हाथों में है। केंद्र में पिछले पांच सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। हर तरफ विकास तेज रफ्तार से हो रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस के चूल्हे बांटे गए। कांग्रेस चाहे जितना भी गुमराह कर ले लेकिन अब लोग समझ चुके हैं। देश का भविष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है।