Move to Jagran APP

लाभ का सौदा है जीरो बजट खेती : कपूर

कृषि विभाग की ओर से भंजाल में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:52 PM (IST)
लाभ का सौदा है जीरो बजट खेती  : कपूर
लाभ का सौदा है जीरो बजट खेती : कपूर

संवाद सूत्र, गोंदपुर बनेहड़ा : कृषि विभाग की ओर से भंजाल में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। किसानों को सरकार की योजनाओं व उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर गगरेट भाजपा मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा व उपाध्यक्ष सतपाल भी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को जीरो बजट खेती के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लाभ बताए। शिविर में कृषि उपनिदेशक सुरेश कपूर ने कहा कृषि व्यवसाय को वैज्ञानिक ढंग से करने की आवश्यकता है। किसान नई विधियों को अपनाएं और योजनाओं के माध्यम से अपने कार्य को सरल एवं लाभकारी बनाएं। अच्छा बीज, आधुनिक उपकरणों से खेती, रोगों से निदान और अन्य प्रकार की सुविधाएं वर्तमान समय में उपलब्ध हैं। यहां तक कि किसान फसल को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए बाड़बंदी का भी लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर आत्मा परियोजना उपनिदेशक र¨वद्र जसरोटिया, विषयवाद विशेषज्ञ विजय शर्मा, पशुपालन अधिकार डॉ. अमित गुलेरिया, उद्यान विकास अधिकारी शिव भूषण, प्रधान राजेश, उषा देवी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.